फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noel Tata: तीन साल पहले देहरादून आए थे टाटा समूह के नए चेयरमैन नोएल टाटा, बेटियों के साथ पहुंचे थे ऋषिकेश

Sat, 12 Oct 2024 06:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

Noel Tata: भाजपा विधायक सविता कपूर के पुत्र व उद्यमी अमित कपूर ने बताया कि नोएल टाटा से उनकी पहली मुलाकात मुंबई के ताज होटल में एक आयोजन में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
चकराता स्थित बिल्डिंग में नोएल टाटा के साथ चर्चा करते अमित कपूर। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएल टाटा को टाटा समूह का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद लिया गया। नोएल टाटा कुछ साल पहले अमित कपूर के बुलावे पर देहरादून आ चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा विधायक सविता कपूर के पुत्र व उद्यमी अमित कपूर ने बताया, नोएल टाटा से उनकी पहली मुलाकात मुंबई के ताज होटल में एक आयोजन में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार उनके संपर्क में हैं। करीब तीन साल पूर्व वह ऋषिकेश अपनी बेटियों के साथ आए थे। तब उनके अनुरोध पर नोएल दून पहुंचे थे।

Ratan Tata : उत्तराखंड में बसना चाहते थे टाटा, मुग्ध थे पहाड़ों के सौंदर्य पर... पूर्व सीएम निशंक ने किया याद
विज्ञापन


नोएल टाटा अपनी बेटियों के साथ देहरादून में उनके बन रहे प्रतिष्ठान को देखने पहुंचे थे। अमित कपूर बताते हैं कि नोएल टाटा बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। नोएल टाटा से मिलकर उन्हें कभी नहीं लगा कि वह इतने बड़े व्यापार समूह के मालिक हैं।
विज्ञापन

कौन हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं, यानी ये रिश्ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें