फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: टाटा कंपनी बदलेगी 150 बसों के गियर लीवर, जांच के बाद ही आएंगी वापस

Mon, 16 Dec 2019 07:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कंपनी को वापस भेजी जाएंगी बसें, जांच के बाद ही आएंगी वापस 
  • सीआईआरटी की टीम ने रोडवेज प्रबंधन को 16 बिंदुओं पर रिपोर्ट सौंपी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गियर लीवर टूटने के बाद सड़क से हटाई गईं रोडवेज की 150 नई बसें टाटा कंपनी वापस लेगी। इन बसों में नए डिजाइन के गियर लीवर लगने के बाद सीआईआरटी की टीम दोबारा जांच करेगी। इसके बाद ही रोडवेज प्रबंधन बसों को वापस लेगा।

विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन ने इस साल अपने बेड़े में 300 नई बसें खरीदीं थीं। इनमें से 150 बसें टाटा कंपनी से आने के बाद बेड़े में शामिल कर ली गई थीं। यात्रा के दौरान कई बसों के गियर लीवर टूटने पर विवाद खड़ा हो गया। लिहाजा, रोडवेज प्रबंधन ने इन बसों की जांच बैठाते हुए इन्हें सड़क से हटा दिया था। शनिवार को इनकी जांच करने आई सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (सीआईआरटी) की टीम ने 16 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट रविवार को रोडवेज प्रबंधन को सौंप दी। रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि टाटा कंपनी की बसों के गियर लीवर के डिजाइन समेत इसमें तमाम खामियां थीं।

प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि टाटा कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर सभी बसों को जल्द से जल्द लौटा दिया जाए। उन्होंने बताया कि अब बसों के गियर लीवर का टाटा कंपनी नया डिजाइन बनाएगी। सभी बिंदुओं पर टाटा कंपनी को सुधार करना होगा। इन बिंदुओं पर सीआईआरटी या फिर किसी अन्य एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों व परिवहन निगम के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम दोबारा जांच करेगी।
विज्ञापन


नए गियर लीवर को तमाम मानकों पर परखने व गुणवत्ता के अनुरूप पाए जाने के बाद ही बसों में लगाया जाएगा। बसों को लौटाने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से चालकों की व्यवस्था की जाएगी। आपको बता दें कि एक दिन पूर्व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने भी कहा था कि तकनीकी खामियां पाए जाने पर बसों को कंपनी को लौटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें