फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने बढ़ाया ताशी-नुंग्शी का हौसला

Tue, 30 Sep 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
'लड़कियों को बचाने और प्रोत्साहित करने का आपका ‘मिशन टू फॉर 7’ शानदार है। देश को इसकी जरूरत भी है। आप अच्छा कर रही हैं, और ऊंचा उड़ो, देश का मान बढ़ाओ'।
विज्ञापन


युवराज ने दिलाया मदद का पूरा भरोसा
क्रिकेटर युवराज सिंह ने इन शब्दों में दून की पर्वतारोही जुड़वां बहनों ताशी और नुंग्शी का हौसला बढ़ाया। दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने के अभियान से एक कदम दूर खड़ी दोनों बहनों से मुलाकात में युवराज ने मदद का पूरा भरोसा दिया।

एवरेस्ट विजेता और दुनिया की सात में से छह सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी ताशी-नुंग्शी से युवराज ने सोमवार को मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान मुलाकात की। ताशी ने बताया कि युवराज ने कैंसरग्रस्त होने और फिर इससे उबरने की अवधि के दौरान अपने अनुभव दोनों बहनों से साझा किए।
विज्ञापन


कहा कि किसी भी परिस्थिति में हौसला नहीं डिगने देना चाहिए। युवराज ने इस वर्ष अंत में शुरू होने वाले ताशी-नुंग्शी के मिशन टू फॉर 7 की आखिरी चोटी अंटार्कटिका महाद्वीप की 4892 मीटर ऊंची माउंट विन्सन मैसिफ के अभियान की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


ताशी-नुंग्शी ने कहा कि युवराज से मुलाकात ने उनमें वर्ल्ड रिकार्ड कायम करने की प्रेरणा को और मजबूत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें