दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियां छूने के मिशन पर निकलीं उत्तराखंड की ताशी और नुंग्शी ने उत्तरी अमेरिका के माउंट मेकिनली पर तिरंगा फहराकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
सबसे कम उम्र में एवरेस्ट की चोटी चढ़ चुकी बहनों ने मिशन 2 फॉर 7 के छठे पड़ाव को भी पार कर लिया है। माउंट मेकिनली(देनाली) को फतह करने वाली ताशी-नुंग्शी विश्व की पहली जुड़वा बहनें भी बन गई हैं।
बेटियों को समर्पित ताशी-नुंग्शी के मिशन 2 फॉर 7 का छठा पड़ाव उत्तरी अमेरिका का माउंट मेकिनली था।
करीब 20237 फीट ऊंचे पर्वत चोटी को पार करने वाली ताशी-नुंग्शी भारत की दूसरी पर्वतारोही भी बन गई हैं।