फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: घर के सारे कष्ट कर दूंगा दूर...कहकर तांत्रिक ने युवती को झांसे में लिया, फिर करने लगा मानसिक उत्पीड़न

Fri, 01 Mar 2024 11:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)।

सार

अंबाला की युवती ने एक विज्ञापन देखा,जिसमें एक तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। युवती तांत्रिक की झांसे में आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला की एक युवती ने तांत्रिक पर घर से सारे कष्ट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को अंबाला की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में विज्ञापन देखा था। इसमें तांत्रिक ने घर के सारे कष्ट दूर करने की जानकारी दे रखी थी। साथ ही विज्ञापन पर उसका मोबाइल नंबर भी था। इस पर उसने मोबाइल नंबर पर तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद तांत्रिक ने उसे रुड़की आकर पूरी जानकारी देने की बात कही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी... 10% मानदेय बढ़ाने के बाद अब शासन ने लिया एक और बड़ा फैसला

इसके बाद वह सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक के पास पहुंची। यहां पर तांत्रिक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें