फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बुरा होने का डर दिखाकर 12 लाख ठगने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 19 Jul 2019 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंधविश्वास में फंसी महिला को बुरा होने का डर दिखाकर 12 लाख रुपये ठगने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अच्छा होने की चाह में महिला ने उधार रकम लेकर भी तांत्रिक को दे दी। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई कार भी जब्त कर ली है। 

विज्ञापन


शहर की एचएनबी कॉलोनी निवासी विपुल कोठियाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांच दिन पहले वह नवादा स्थित वैभव विहार निवासी बहन संतोषी के घर पर गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां आकर बहन से उधार ली गई रकम वापस मांगी। रकम उधार लेने का कारण पूछा तो बहन ने जवाब दिया कि परिवार में चल रही परेशानियों के मद्देनजर वह कलिंगा विहार में रहने वाली एक महिला से मिली थी।

महिला ने उसे सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास रहने वाले तांत्रिक आशु उर्फ अवनीश के पास भेजा था। तांत्रिक ने कष्टाें को दूर करने का झांसा देकर पहली बार पूजा पाठ के नाम पर 5100 रुपये लिए। इसके बाद वह हर पांचवें दिन बुलाकर पूजा पाठ के नाम पर रकम ऐंठता रहा। जनवरी 2017 से लेकर मई 2017 के बीच आरोपी तांत्रिक ने 12 लाख रुपये ठग लिए। स्थिति नहीं सुधरी तो आरोपी ने रकम देने के बजाय जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि आरोपी तांत्रिक का असली नाम मोहम्मद तबरेज खान निवासी ईदगाह कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ है। वह रायपुर के कुनाल गांव में किराए पर रहता था। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने अपना नाम आशु उर्फ अवनीश रख लिया था। पुलिस से बचने को वह होटलों में छिपा हुआ था। आरोपी के पास से एक कार भी जब्त की गई है, जो ठगी की रकम से खरीदी गई थी। आरोपी ने पूछताछ में कई महिलाओं से कष्ट दूर करने के नाम पर रकम ठगी है। महिला के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

बड़ी बहन ने खोली थी पोल 
सच्चाई जानने के लिए पीड़ित संतोषी की बड़ी बहन अनीता आरोपी महिला के पास गई थी। महिला ने अनीता को भी तांत्रिक के नए ठिकाने राजपुर रोड पर पहुंचा दिया था। तांत्रिक ने पूजा पाठ के लिए 3400 रुपये ले लिए। पूरी पूजा के लिए 14 हजार रुपये की रकम मांगी। जिस पर अनीता के विरोध करने पर तांत्रिक वहां से फुर्र हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें