देहरादून जैसे पढ़े-लिखों के शहर में, जहां लोगों में ज्योतिष से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के लिए ज्योतिष शिविर जैसे आयोजन हो रहे हैं।
पढ़ें, दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी
वहीं ऐसे कई फ्रॉड बाबा, तांत्रिक सक्रिय हैं, जो मनचाहा प्यार दिलाने, सौतन से छुटकारा दिलाने के नाम नाम पर लोगों को हजारों का चूना लगा रहे हैं। अमर उजाला ऐसे फ्रॉड बाबाओं, तांत्रिकों की पड़ताल पर निकला तो कई नई बातें सामने आईं।
बदल लिया मोड ऑफ अप्रेंटिस
मसलन पते से फंसने के डर के चलते अब इन बाबाओं, तांत्रिकों ने अपना मोड ऑफ अप्रेंटिस बदल लिया है। वह मोबाइल फोन के जरिए अपना धंधा चला रहे हैं।
ज्यादातर अपना नेटवर्क बाहरी राज्यों से चला रहे हैं ताकि उन तक पहुंच आसानी से न हो सके। उन्होंने लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग नामों से खाते भी खुलवाए हुए हैं।
मुहब्बत में नाकाम रजत ने बंगाली बाबा का विज्ञापन देखा तो उसकी उदास आंखों में वशीकरण के जरिए अपने प्यार को पाने की आस जग उठी। उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो बाबा के एक घंटे के भीतर समस्या के समाधान के दावे पर रीझ गया।
पढ़ें, ऐसा क्या हुआ कि रामदेव के गहरे दोस्त हो गए 'जुदा'
बाबा ने कहा-मेरी कोई फीस नहीं, बस छोटी-सी पूजा करानी होगी। इसमें 3200 रुपए खर्च होंगे। अपना अकाउंट नंबर उसने रजत को एसएमएस भेज दिया। प्यार के मीठे सपनों में खोए रजत ने बाबा के एकाउंट में राशि जमा करा दी, लेकिन काम नहीं हुआ।
इस पर पलटकर बाबा को फोन किया तो उन्होंने मसले को टेढ़ा बताते हुए बड़ी पूजा कराने की बात कही। रजत समझ गया कि उसे चूना लग चुका है....।
इस तरह के ऑफरों के जाल में फंस रहे ग्राहक
दिलीप सम्राट का खुला चैलेंज, फोन पर एक घंटे में गारंटेड समाधान। प्यार-मुहब्बत, वशीकरण, के माहिर
नोट : पंडित, तांत्रिक, मौलवी, बाबाओं से निराश संपर्क करें।
कोई फीस नहीं, 100 फीसदी गारंटेड वशीकरण, 15 मिनट में समाधान, स्पेशलिस्ट मनचाहा वशीकरण, प्यार में धोखा, इंटरकास्ट लव मैरिज, गड़ा धन, मुझसे पहले काम करने वाले को 25 लाख इनाम।
मैसेज: आप भी यदि किसी जालसाज बाबा के शिकार हुए हैं तो आपबीती हमसे साझा करें। ताकि आपकी दास्तां औरों के लिए सबक बन सके। दोपहर 12 से दो के बीच इस नंबर पर संपर्क करें : 9675859054
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)