फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंट मैरी अस्पताल के संचालन के लिए बातचीत जारी : मीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सैंट मैरी अस्पताल को फिर खोला जाएगा। इसके लिए लगातार बातचीत जारी है। बताया कि अस्पताल के फिर संचालन के लिए अधिकांश सभासदों ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन

I
Iपालिका की बोर्ड बैठक में यूआर 15 के तहत आए प्रस्ताव का दो सभासदों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि पिछली बोर्ड बैठक में यूआर 15 के तहत आए प्रस्ताव का दुरुपयोग हुआ। बैठक में अन्य सभासदों ने अपनी सहमति दी है। बताया कि अस्पताल का संचालन किस तरह किया जाए, इसके लिए नीति बनाई जाएगी। कुछ बड़े अस्पतालों से भी बातचीत चल रही है। बतादें कि कुलड़ी स्थित सैंट मैरी अस्पताल लंबे समय से बंद है। इसमें तैनात सभी चिकित्सा स्टाफ को उपजिला चिकित्सालय में तैनात कर दिया था। अस्पताल भवन नगर पालिका का है। इसलिए पालिका अस्पताल को जनता की सुविधा के लिए फिर खोलने की तैयारी कर रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें