I
Iदून एक्सप्रेस में सवार होकर वाराणसी से ऋषिकेश आ रही एक विदेशी महिला पर्यटक का पासपोर्ट और गहने चोरी हो गए हैं। पीड़िता ने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी है। उधर देहरादून जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी हुए सामान की तलाश शुरू कर दी है।I
Iजानकारी के मुताबिक इंग्लैंड के रॉचफोर्ड, एसेक्स निवासी एमी मेनार्ड वाराणसी से ऋषिकेश आ रहीं थीं। इस दौरान रास्ते में उन्हें नींद आ गई। इसका फायदा उठाकर चोर महिला पर्यटक का बैग ले उड़ा। पीड़िता के मुताबिक बैग में पासपोर्ट और करीब 30 हजार रुपये के गहने थे। महिला ने बताया कि उसे 12 दिन में ही इंग्लैंड लौटना है। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। पीड़िता ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाना के प्रभारी इंचार्ज प्रवीण सिदोला ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I