फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक ट्वीट कर बुरे फंसे प्रशांत भूषण

Mon, 03 Apr 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रशांत भूषण - फोटो : SELF
विज्ञापन
भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर नरसिंह दल के संयोजक ने रविवार को दिल्ली के वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ देहरादून स्थित लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी में तहरीर दे दी। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन


नरसिंह दल के संयोजक अमित तोमर ने लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता अधिवक्ता प्रशांत भूषण द्वारा भगवान कृष्ण पर की गई आपत्तिजनक ट्वीट पर आक्रोश जताया।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण पर किया गया ट्वीट निंदनीय है। ट्वीट से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर इस तरह के आपत्तिजनक बयान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशांत भूषण के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, देर शाम तक पुलिस ने अभियोग दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन

यह थी प्रशांत भूषण की विवादित टिप्पणी...

tweet
वरिष्ठ अधिवक्ता और स्वराज अभियान पार्टी के सह-संस्थापक प्रशांत भूषण ने एंटी रोमियो स्कवॉयड को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ते हुए भड़काऊ ट्वीट किया था।

भूषण ने अपने ट्वीट में कहा था, "रोमियो ने एक महिला से प्यार किया था, जबकि कृष्ण छेड़खानी करने के लिए मशहूर थे। क्या आदित्यनाथ इतनी हिम्मत रखते हैं कि वह अपने सतर्कताकर्मियों को एंटी कृष्णा स्कवॉयड बुला पाएं?"

ट्विटर पर की गई भूषण की विवादित टिप्पणी को 650 बार रीट्वीट किया गया और करीब 3,500 जवाब दिए गए। कई ट्विटर यूजरों ने कहा कि भगवान कृष्ण के बारे में कुछ भी कहना हिंदुओं की भावनाओं पर हमला है। इस मामले में भूषण ने ट्रोल भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें