फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में दो और को स्वाइन फ्लू

Thu, 12 Feb 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के दो अस्पतालों में भर्ती दो रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दोनों के रक्त नमूने कुछ दिन पहले दिल्ली भेजे गए थे। बुधवार को मिली जांच रिपोर्ट में दोनों स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताए गए हैं। दून अस्पताल में कुछ दिन पूर्व एक युवक को भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

इसी तरह मैक्स अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षणों वाला एक रोगी आया था। दोनों के रक्त नमूने दिल्ली जांच के लिए भेजे गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि दोनों रोगियों की जांच रिपोर्ट मिली है। दोनों स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। दोनों चिकित्सकों की देखरेख में हैं। एहतियात के तौर पर उनके परिजनों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सात रोगी
इन दोनों को मिलाकर अब तक दून जिले में सात लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि र्हुई है। इससे पूर्व जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण वाले युवक की मौत हो गई थी। उसके रक्त नमूने की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें