देहरादून के सीएमआई अस्पताल में बीत दिनों भर्ती कराई गई युवती में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल ने मरीज के खून का नमूना लेकर स्वास्थ्य विभाग को भिजवाया है।
शास्त्रीनगर निवासी 25 वर्षीय युवती को कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया।
स्वाइन फ्लू का लक्षण मिलने के बाद अस्पताल ने युवती के खून का सैंपल जांच के लिए भेजा है। हालत नाजुक देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे युवती की देखरेख में जुटी है।
पहले एक युवक में हो चुकी है पुष्टि
इससे पहले 12 जनवरी को मोहिनी रोड निवासी एक युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हालांकि वह अब स्वस्थ हो चुका है। मगर एक हफ्ते के अंदर आए नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।