फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में दो और रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Thu, 05 Mar 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में दो और रोगियों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बुधवार को अस्पतालों में पांच रोगी स्वाइन फ्लू संदिग्ध आए हैं। इनका सैंपल जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. जीसी जोशी ने बताया कि जांच के लिए जो सैंपल भेजे गए थे उनमें तीन रोगियों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो रोगी दून के और एक रोगी हरिद्वार का है।

हरिद्वार में स्वाइन फ्लू के पुष्ट रोगियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए अब तक कुल 223 सैंपल भेजे गए थे। इनमें 111 की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर पहुंचे

बुधवार को राजधानी के अस्पतालों में जुकाम, बुखार, गले की खराश और सिरदर्द की शिकायत लेकर आने वाले रोगियों की ओपीडी में भरमार रही। कुछ रोगी निजी लैबों से स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की रिपोर्ट लेकर आए थे।

दून अस्पताल के स्वाइन फ्लू रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण पंवार का कहना है कि इन रोगियों का ओपीडी में परीक्षण किया गया। अस्पताल में कोई गंभीर रोगी नहीं आया।

डीजी की अपील, कोई लैब अधिकृत नहीं
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. जीएस जोशी ने लोगों से अपील की है कि किसी पैथालॉजी लैब के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी लैब स्वाइन फ्लू जांच के लिए अधिकृत नहीं है। अगर किसी को जांच करानी है तो दून में जाकर जांच कराएं। रोगी की दिल्ली से निशुल्क जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें