यदि किसी बच्चे को बुखार जैसी शिकायत है तो अभिभावक को तुरंत जानकारी दें। एडवाइजरी में अभिभावकों को भी बच्चों की साफ-सफाई रखने और ठंड से बचाव को कहा गया है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कई स्कूलों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। नामी स्कूलों ने पहले से एडवाइजरी जारी कर दी है। कुछ स्कूलों में अभी शीतकालीन अवकाश चल रहा है। इसके बावजूद पहले से सभी अभिभावकों तक एडवाइजरी भेज दी है।