फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद संग ऋषिकेश पहुंचेंगे स्वीडन के राजा और रानी, गंगा घाट पर करेंगे पूजा-अर्चना

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • पांच दिसंबर को नावघाट पर पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार और जिम कार्बेट का करेंगे दौरा
     
विज्ञापन
स्वीडन के राजा और रानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दो से छह दिसंबर तक स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताव और रानी सिल्विया 2 से 6 दिसंबर तक भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पांच दिसंबर को ऋषिकेश पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वह नावघाट पर सुबह पूजा अर्चना करेंगे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हरिद्वार और जिम कार्बेट के दौरे पर जाएंगे। इस राजकीय दौरे का उद्देश्य स्वीडन और भारत के संबंधों को बढ़ाना है। इस दौरान संयुक्त कार्य योजना, इनोवेशन पार्टनरशिप और मौजूदा सहमति करार के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन

इनोवेशन पॉलिसी पर संवाद में होंगे शामिल

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के न्यौते पर स्वीडन के राजा और रानी भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और इनोवेशन पॉलिसी पर उच्च स्तरीय नीति संवाद में शामिल होंगे।

इसके अलावा स्वीडन की कंपनियों का एक उच्च स्तरीय व्यवसायी प्रतिनिधिमंडल भी इस दौरे में भाग लेगा। इनमें बड़ी कंपनियां और स्टार्ट-अप्स भी होंगे। साथ ही स्वीडन सरकार के अभिकरणों और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें