फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव : टीकाकरण के संदेश को सीएम ने सराहा

विज्ञापन
जनता मिलन हॉल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिं
विज्ञापन
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं की ओर से प्रतियोगिता के जरिये टीकाकरण को बढ़ावा दिए जाने के संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की ओर से दिया जाने वाले संदेश घर-घर पहुंचता है।
विज्ञापन

सोमवार को उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा व अन्य सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। वर्चुअल तीज सुंदरी का खिताब स्वाति चौहान ने जीता। आरती शर्मा फर्स्ट रनरअप और अर्चना सिंघल सेकेंड रनरअप रहीं। इसके अलाव तीज मलिका का खिताब पुष्पा भल्ला के सिर सजा। सारिका जायसवाल फर्स्ट रनरअप और अलका अग्रवाल सेकेंड रनरअप रहीं। विजेता व अन्य प्रतिभागियों की ओर से प्रतियोगिता के जरिये टीकाकरण को बढ़ावा देने की अपील की गई थी।
सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं
देहरादून। इंजीनियर्स एनक्लेव इंदिरापुरम वार्ड 41 में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं न एक दूसरे को मेंहदी लगाई। सावन के गीतों पर खूब थिरकीं और एक दूसरे को घेवर खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान मीना रावत, कृति रावत, अर्चना, शकुंतला, सुमिता मित्रा, शैली, पिंकी, आशिमा, स्वीटी, पारुल, ज्योति, रितु अरोड़ा, निवेदिता, ऋतु सभरवाल, नेहा अरोड़ा, नीलू, सविता सभरवाल, परी, पीहू, वंशिका, प्रियांशी, आराध्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें