फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में मां गंगा के लिए अकेले 'जंग' लड़ रहे स्वामी

Fri, 03 Apr 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नदी को बचाने के लिए लंबे समय से संघर्षरत स्वामी शिवानंद अब मां गंगा के लिए तपस्या में लीन हो गए हैं।
विज्ञापन


गंगा में खनन पर रोक लगाने सहित तीन अन्य मांगों को लेकर तपस्या कर रहे मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद की ओर से तपस्या चौथे दिन जारी रही। वहीं पूर्वांचल उत्थान संस्था ने भी मातृसदन को समर्थन दिया।

कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने, खनन खुलवाने के लिए गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, गंगा में खनन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की मांग को लेकर स्वामी शिवानंद तपस्या कर रहे हैं। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने भी मातृसदन का दौरा किया और हालचाल जाने।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संपूर्ण मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी तपस्या

जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों की टीम स्वामी शिवानंद के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन मातृसदन की ओर से उन्हें बैरंग लौटा दिया गया।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि जब तक संपूर्ण मांगें पूरी नहीं होती तब तक तपस्या जारी रहेगी। वहीं पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यों ने स्वामी शिवानंद से मिलकर उनकी मांगों का समर्थन किया।

संस्था के अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि अगर शासन प्रशासन की ओर से गंगा की रक्षा से जुडे़ विषयों की जिम्मेदारी से नहीं निभाएगा तो संस्था का एक  प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी तो घोषित कर दिया गया है लेकिन कुछ लोग गंगा का सीना छलनी कर रहे हैं। मुलाकात करने वालों में शशिभूषण पांडे, कमलेश सिंह,सूर्य नारायण झा, आरपी सिंह, गंगाधर पांडे, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी,एएन मिश्र, पकंज मिश्र आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें