फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद ने सातवें दिन पिया जल, भूख हड़ताल जारी

Thu, 01 Jun 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
swami shivanand - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गंगा में अवैध खनन को बंद करने और मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों के निलंबन की मांग कर रहे मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्‍वामी शिवानंद ने सातवें दिन जल ग्रहण कर लिया। हालांकि उनकी भूख हड़ताल अभी भी जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि जब तक खनन पर रोक संबंधी शासनादेश नहीं होते, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। 

खनन के खिलाफ स्वामी शिवानंद भूख हड़ताल पर हैं। गुरुवार 1 जून को उनकी भूख हड़ताल का नौवां दिन है। जबकि उन्हें जल छोड़े हुए आज सातवां दिन था। गंगा में मानसून सीजन में एक जून से चार माह तक के लिए खनन बंद कर दिया जाता है। इस पर आज से खनन बंद होने के चलते स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने सुबह सात बजे जल ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र ने फोन पर की थी बात

स्वामी शिवानंद - फोटो : AmarUjala
गंगा में वन विकास निगम का खनन खोलने के खिलाफ मातृसदन का आंदोलन 14 मई से जारी है। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के 11 दिन के अनशन के बाद से मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने अनशन शुरू कर दिया था। 

मातृसदन से जुड़े हरिद्वार और देहरादून के कुछ गंगा प्रेमी मंगलवार की रात देहरादून पहुंचे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्वामी शिवानंद के आंदोलन की जानकारी दी। सीएम ने दूरभाष पर स्वामी शिवानंद से वार्ता की। स्वामी शिवानंद का कहना था कि यदि गंगा में खनन आपके राज्य की जरूरत बन गया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें