फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ

Tue, 19 Nov 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम करीब सात बजे दून लाया गया।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को अचानक दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें दून लाया गया, चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम करीब सात बजे दून लाया गया। यहां सिनर्जी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

Badrinath Dham: अब पुलिस सत्यापन के बाद ही साधुओं को मिलेगी धाम में तपस्या की अनुमति, अब तक 14 ने किया आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते दून में भर्ती कराया गया था। यहां काफी दिनों तक उनका उपचार चला था। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि रामभद्राचार्य को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें