फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती से नाराज शंकराचार्य ने PM मोदी से की 'शिकायत'

Fri, 11 Dec 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरूमठ काशी के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे नमामि गंगे योजना को सफल बनाने के लिए उमा भारती की जगह किसी और योग्य व्यक्ति को मंत्री बनाएं जो धरातल पर गंगा की स्वच्छता का कार्य कर सके।
विज्ञापन


शंकराचार्य उत्तरी हरिद्वार के भगवानदेव योगाश्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह काशी से हरिद्वार में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने आए थे। समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि नमामि गंगे योजना का काम धरातल पर नहीं हो रहा है।

अखबारों और न्यूज चैनलों पर भले ही इसका बहुत कुछ प्रचार दिखता हो लेकिन धरातल पर कुछ काम नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

केवल योजनाएं बना रही हैं उमा भारती

उनका कहना है कि उमा भारती केवल योजनाएं बना रही है और दौरा कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे नमामि गंगे योजना के काम काज की समीक्षा करें और अगर इस काम में वह उमा भारती को अक्षम पाते हैं तो किसी योग्य और प्रतिभावान व्यक्ति को नमामि गंगे योजना विभाग का मंत्री बनाएं।

उमा भारती पर तंज कसते हुए शंकराचार्य ने कहा कि उमा भारती कहती हैं कि वे गंगा के लिए अपनी जान दे देंगी।

शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें जान देने की कोई जरूरत नहीं है। वे फैक्ट्रियों और सीवर का गंदा पानी गंगा में गिरने से तत्काल रोकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें