फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत; इस बयान पर जताया आक्रोश

Tue, 06 May 2025 12:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।

सार

राहुल गांधी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया है।
विज्ञापन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति के बारे में गलत बयान दिया था, जिससे सनातन धर्मी आहत हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिससे उनको हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाता है।

विज्ञापन

 

बदरीनाथ धाम में स्थित शंकराचार्य आश्रम में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। कुछ लोग तीर्थ स्थलों पर अमर्यादित व्यवहार करते हैं, जिससे धामों की महत्ता के साथ श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचती है। तीर्थाटन व पर्यटन में अंतर को समझना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले हर श्रद्धालु के लिए दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि से यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि श्रद्धालु बिना दर्शन के लौटे हैं। वहीं चारों धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से ब्रह्मकपाल में श्राद्ध किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें