स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन की ओर से स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में जरुरतमंदों को चाय और बिस्कुट वितरित किए गए। संस्था की ओर से करीब पांच सौ लोगों को चाय बांटी गई।
गुुरुवार को संस्था के पदाधिकारियों ने त्रिवेणीघाट, जयराम आश्रम मार्ग, साईं मंदिर, स्वर्गाश्रम जौंक में वानप्रस्थ आश्रम, गीताभवन नंबर-3 और 5 के आसपास ठंड से ठिठुर रहे फक्कड़ बाबाओं को गरम अदरक वाली चाय और ग्लूकोज बिस्कुट वितरित किए। संस्था के डायरेक्टर रोहित राय ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था जनहित के कार्यों को लेकर संकल्पवध है। सर्दी के मौसम को देखते हुए चाय, बिस्कुट के साथ अलाव की व्यवस्था करती है। इस मौके पर आचार्य पंडित दिनेशचन्द्र भट्ट, रिया शर्मा, ईशा चौधरी, राजेश पुंडीर, मीना, पुंडीर, कुसुम पुंडीर, चंदना, राघवेंद्र भटनागर, उमेश पासवान, चंदन पासवान, मुकेश पासवन, रजत, विकास पासवान आदि शामिल थे।