हरिद्वार में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया। कमरे के अंदर देर रात कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बग्गा होटल में तीसरी मंजिल में रह रहे दंपति में से पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में खून मिलने से हत्या की सूचना हर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल में युवक-युवती शादीशुदा होने की जानकारी दे कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं था। बताया गया है कि युवक देवपुरा निवासी नितिन शर्मा है जबकि युवती मनीषा नितिन शर्मा के पड़ोस में किराए में रहती है। बताया गया कि युवती 8 महीने की गर्भवती है।