उत्तराखंड में प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों का निलंबन का मामला विभाग के लिए गले की हड्डी बन गया है।
विभाग बर्खास्त नहीं कर सकता
यह मामला विभाग से न निगलते बन रहा है न उगलते। शिक्षा विभाग अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रहा है। इतने शिक्षकों को विभाग बर्खास्त नहीं कर सकता।
यही कारण है कि ऐसे शिक्षकों के प्रति अब नरम रुख अपनाए जाने के मौखिक निर्देश हुए हैं। जिसके बाद इन शिक्षकों को बहाल किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।