फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः स्कूल के पास दिखाई दिए चार संदिग्ध, पुलिस अलर्ट

Sun, 24 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध आतंकवादियों के बाद अब रुड़की में जादूगर रोड स्थित सेंटेंस स्कूल के पास बुर्के में मास्क लगाए चार संदिग्ध देखे गए हैं।
विज्ञापन


यह आतंकी शुक्रवार को देखे गए, लेकिन इस संबंध में दूसरे दिन भी पुलिस कुछ सुराग नहीं लगा सकी। मामले में एसएसपी ने रिपोर्ट तलब की है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

सेंटेंस स्कूल की छुट्टी के समय शुक्रवार को करीब दो बजे चार संदिग्ध बुर्के में नजर आए थे। इसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे। स्कूली छात्राओं की ओर से इसकी सूचना दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और जगह-जगह जांच-पड़ताल शुरू की गई, लेकिन संदिग्ध हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी इंटेलीजेंस ने लिया संज्ञान

शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस को मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शहर के बीचोंबीच पॉश इलाके में संदिग्धों की सूचना के बाद भी उन्हें दबोचा नहीं जा सका। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

साथ ही पुलिस चौकसी की भी पोल खुल रही है। इस संबंध में एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस का कहना है कि सेंटेंस के पास देखे गए संदिग्धों के संबंध में जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं।

अमर उजाला में सेंटेंस स्कूल के पास देखे गए चार संदिग्धों की खबर छपने के बाद शनिवार को हरिद्वार पहुंचे एडीजी इंटेलीजेंस अशोक कुमार ने मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें