फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: भगवानपुर में संदिग्ध बुखार से तीन बच्चों समेत चार की मौत, 20 की जा चुकी जान

Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। यहां दो अलग-अलग गांवों में तीन बच्चों समेत चार की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


वहीं, बुखार से लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी है। लोग अपने बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं, ताकि उन्हें बुखार की चपेट में आने से बचाया जा सके। बता दें कि संदिग्ध बुखार से अब तक लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में 20 मौत हो चुकी हैं। 

यहां बुखार ने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। इनका रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में उपचार चल रहा है। मंगलवार की रात क्षेत्र में तीन और बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चोली शहाबुद्दीनपुर में राशिद के 10 वर्षीय बेटे शारिक को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, मंगलवार रात बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इसी गांव की 26 वर्षीय रिजवाना भी बुखार से पीड़ित थी। वह भी चल बसी। वहीं, मोहितपुर गांव निवासी सुनील की नौ वर्षीय बेटी आयुषी को भी बुखार की शिकायत थी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

एक अन्य बच्चे की भी मौत की खबर है, हालांकि अभी उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम है तो लोगों में दहशत बनी है। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने चोली शहाबुद्दीनपुर गांव के शारिक की मौत दिमागी बुखार से होने की पुष्टि की है। अलबत्ता, उनका कहना है कि मोहितपुर की बच्ची के गले में इन्फेक्शन के कारण उसकी मौत हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें