नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत गिरेगाड़ा वार्ड नंबर पांच में एक विवाहिता की हत्या के मामले में उसके पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया गया है।
मायके वालों ने जलती चिता से लाश को खींच लिया और पोस्टमार्टम के लिए बैतड़ी जिला मुख्यालय पहुंचा दिया। इस सनसनीखेज घटनाक्रम की यहां बड़ी चर्चा है।
गिरेगाड़ा गांव में गुनी चंद (22) पत्नी धनी चंद की रविवार को आकस्मिक मौत हो गई। ससुरालवालों ने महिला के मायके जैबलकटिया गांव में उसके परिजनों को यह सूचना दे दी कि गुनी चंद ने आत्महत्या कर ली है।