फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजस्वी सुषमा स्वराज के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, सीएम ने कहा 'उनका जाना अपूरणीय क्षति'

Wed, 07 Aug 2019 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित था। वे एक कुशल वक्ता, प्रशासक व मानवीय संवेदनाओं से युक्त व्यक्तित्व थीं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री असाधारण वक्ता और प्रचारक थीं।

विज्ञापन


उन्होंने जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आपातकाल के विरोध में सक्रिय रूप से भाग लिया था। भारतीय राजनीति में उनकी भूमिका किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता, भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री, पहली केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, महासचिव, प्रवक्ता और नेता प्रतिपक्ष की रही हैं। वह सरकार में रही हों या विपक्ष में, हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ीं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके परिवार जनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश और भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा कि सुषमा जी का उत्तराखंड से विशेष रिश्ता रहा।

वे 2006 तक उत्तराखंड से केंद्र में मंत्री रहीं। अजय भट्ट का व्यक्तिगत रूप से सुषमा स्वराज से खास स्नेह रहा है। उन्होंने बताया कि जब सुषमा जी उत्तराखंड के कोटे से राज्यसभा का चुनाव लड़ा तब सबसे पहला वोट उन्होंने डाला। ये बात उन्हें हमेशा याद रही। जब उन्हें मिली तो अक्सर इसे याद करती थीं अजय जी आपने मुझे सबसे पहला वोट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें