I
I
I
Iराष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने जीते चार पदक
I
Iयोनेक्स ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के शटलर ने चार पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खाते में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक आए।
I
Iसोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के शटलर सूर्यांश रावत ने एकल वर्ग में रजत और बालिका वर्ग युगल वर्ग में आन्या बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों का बुधवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, बैडमिंटन में प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है और दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया है। बैडमिंटन कोच ओम सेमल्टी ने बताया, इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एसबीपीएस के शटलर सूर्यांश का मुकाबला फाइनल में अंश नेगी से हुआ। तीन सेट तक चले रोमांचक मैच में सूर्याश ने अंश को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह जीत नहीं पाए। वहीं शटलर आन्या बिष्ट ने पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा के साथ मिलकर बालिका युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल हुआ। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियल भी मौजूद रहे।I