रविवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट से सूर्य ग्रहण काल शुरू होगा, जो दोपहर 01 बजकर 48 मिनट बजे तक रहेगा। इसी समय सूतक काल भी समाप्त होगा।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस व सूर्य ग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते पहले ही योग की कक्षाएं प्रभावित चल रही हैं। अब सूर्य ग्रहण के कारण योग दिवस पर भी असर पड़ेगा।
माना जा रहा है कि सुबह से दोपहर तक ग्रहण होने के कारण योग कार्यक्रम भी कम जगह ही होंगे। हालांकि, योगाचार्य विपिन जोशी व अन्य चुनिंदा लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये योग कराएंगे।