गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में गरीबों से तीन लाख में किडनी खरीदकर लाखों में बेचने का काला धंधा करने वाला डॉ.अमित राउत और उसका बेटा अक्षय राउत नेपाल भाग सकते हैं। इस कड़ी में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।
इसी आशंका के चलते सीमा पर चौकसी बढ़ाकर यूपी और बिहार पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि डॉ.अमित का पासपोर्ट एक्सपायर पाया गया है, जबकि अक्षय का पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ऐसे में उनके किसी दूसरे देश भागने की आशंका खत्म हो गई है।
देहरादून जिले के लालतप्पड़ में किडनी की खरीद-फरोख्त करने वाले डॉ.अमित राउत और उसके बेटे डॉ.अक्षय पर पुलिस का ज्यादा फोकस है, क्याेंकि इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी से तमाम राज खुल जाएंगे।