फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surkanda Devi: 12 दिन बाद फिर शुरू हुआ रोपवे का संचालन, दर्शन के लिए पहुंचे 100 श्रद्धालु

Fri, 22 Jul 2022 07:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

11 जुलाई को  ब्रिडकुल (ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन ऑफ उत्तराखंड ) की तकनीकी टीम ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे की जांच की थी।
विज्ञापन
सुरकंडा देवी रोपवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरकंडा देवी रोपवे का शुक्रवार को 12 दिन बाद फिर से संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को लगभग सौ श्रद्धालुओं ने रोपवे से सुरकंडा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुरकंडा देवी रोपवे में बीते 10 जुलाई को अचानकतकनीकी दिक्कत आने से रोपवे की ट्रॉलियां अचानक कई फीट ऊंचाई पर हवा में ही रुक गई थीं। रोपवे की ट्रॉली में सवार टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित लगभग 30 श्रद्धालु कई फीट ऊंचाई पर 25 मिनट तक हवा में ही लटके रहे।

विज्ञापन


Kanwar Yatra 2022: हरिद्वार से 35 लाख कांवड़िये हुए रवाना, अगले पांच दिन होगी पुलिस की अग्नि परीक्षा

11 जुलाई को ब्रिडकुल (ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉपोरेशन ऑफ उत्तराखंड) की तकनीकी टीम ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे की जांच की थी। टीम ने जांच रिपोर्ट में रोपवे का एलाइनमेंट आउट होने से ट्रॉली में दिक्कत आने की पुष्टि की थी। कोलकाता से कंपनी के इंजीनियरों ने सुरकंडा पहुंचकर रोपवे का मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


सुकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुुउददीन सैफी ने बताया कि रोपवे की मरम्मत और अन्य कार्य पूरे होने पर शुक्रवार से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लगभग 100 श्रद्धालु रोपवे से सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि एक-दो दिन में फिर से ब्रिडकुल की टीम रोपवे का तकनीकी निरीक्षण के लिए सुरकंडा आएगी। इधर, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि जांच में ब्रिडकुल ने जो कमियां पाई थीं। रोपवे कंपनी को उन्हें दूर करने को कहा था। रोपवे कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कमियों को दूर कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें