फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK पर भारतीय सेना की कार्रवाई से '56 इंच' का हुआ पूर्व सैनिकों को सीना

Fri, 30 Sep 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ब्रिगेडियर केजी बहल और ब्रिगेडियर एएन बहुगुणा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से काफी दिनों से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जाने वाले कदम का इतंजार कर रहे देशवासियों और पूर्व सैनिकों में जोश की लहर है। देशवासियों ने सेना को इस ऑपरेशन की अनुमति देने के लिए भारत सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन


गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने पाक सीमा के घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आतंकी घुसपैठ करके भारत के भीतर आतंकी हमले करने की कोशिश में थे।

भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए हैं। हमारे ऑपरेशन का इरादा आतंकियों के मंसूबों के खत्म करना था। हमने पाकिस्तान को कल के ऑपरेशन की भी जानकारी दी।'
विज्ञापन


आतंक के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा उठाए गए इस कदम ने देशवासियों और पूर्व सैनिकों में जोश भरने का काम किया है। पूर्व ब्रिगेडियर केजी बहल सेना की इस कार्रवाई से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल ऑपरेशन सेना और देश के नागरिकों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है।

Brigadier AN Bahuguna - फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान को इससे बेहतर जवाब नहीं दिया जा सकता था। ऐसी कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। इससे पहले आतंकवादियों के हौसले पस्त होंगे।

पूर्व ‌ब्रिगेडियर एएन बहुगुणा ने कहा कि यह सर्जिकल ऑपरेशन केंद्र सरकार का पाकिस्तान को सटीक जवाब है। उड़ी हमले में जिस तरह 18 सैनिकों के मारा गया, उसके लिए दुश्मन को सबक सिखाना जरूरी था। ज‌ब तक हमारा रुख ग्रांउड पर आक्रामक नहीं दिखेगा, दुश्मन प्रोक्सी वॉर से नुकसान पहुंचाता रहेगा। पीओके पर ऐसी और स्ट्राइक होनी चाहिए।
  पूर्व जनरल जीएस नेगी सेना के इस सर्जिकल ऑपरेशन से गौरवांवित हैं। उनका कहना है कि सेना ने आतंकियों के कई ठिकाने नष्ट ‌किए हैं। पीओके के पाकिस्तान भारत के खिलाफ इस्तमाल कर रहा है। उसके लिए सिर्फ ग्राउंड स्ट्राइक ही नहीं बल्कि एयर स्ट्राइक भी होनी चाहिए। सेना को जम्मू और कश्मीर में और अधिकार दिए जाने चा‌हिए, जिससे पीओके और एलओसी पर और कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सेना ने दी थी ऑपरेशन की जानकारी

भारतीय सेना - फोटो : ANI
उड़ी हमले को लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक के बाद गुरुवार को भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान की करतूतों का खुलासा किया।

मीडिया को संबोधित करते डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से भारत की धरती पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से ऐसी घुसपैठ की करीब 20 कोशिशें की गईं, इन हमलों की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। हमने कुछ आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया और उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिलने की बात भी कबूली।'

सिंह ने अहम दावा करते हुए कहा, 'बीते दिनों जब आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ की कोशिश की तो भारत ने कड़ा जवाब दिया और सीमा के पार आतंकी हमलों पर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें