फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख

Tue, 03 Nov 2026 11:31 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज कोर्ट नहीं पहुंचे। मामले में नई तारीख लगेगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई कोर्ट में आज सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी, लेकिन दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण में फिर से नई तारीख लगेगी।  पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोमवार को अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।

विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जमानती दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की बात सामने आई थी।

ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती, मौसम साफ होने पर बचाव अभियान फिर शुरू

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पांच करोड़ की मांग की गई और रविदास धाम नाम कराने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने 25 अक्तूबर को सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


शाम को कोर्ट में पेश किया था, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद अदालत में उर्मिला की जमानत याचिका दायर की गई थी। एक दिन जांच आख्या न आने और दूसरे दिन अन्य वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें