अप्रैल में इस मामले में सुनवाई होने के आसार
अब कोर्ट में मौखिक साक्ष्य होने हैं। सरकार न्यायालय में सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुरोध करेगी, ताकि जल्द से जल्द तारीख मिल जाए। अप्रैल में इस मामले में सुनवाई होने के आसार हैं। कोर्ट में पैरवी के लिए सरकार प्रसिद्ध अधिवक्ता मुकुल रोहतगी का सहयोग लेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: एक अप्रैल से प्रदेश में पानी भी होगा महंगा, नौ से 15 फीसदी तक होगी बिल में बढ़ोतरी
उत्तराखंड सरकार जीती तो हर साल मिलेंगे 1000 करोड़
सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक न्यायालय में फैसला यदि सरकार के पक्ष में आया तो टीएचडीसी से सरकार को हर साल 1000 करोड़ रुपये का फायदा होगा। यह धनराशि अगले कुछ वर्षों में 1500 से 2000 करोड़ तक हो सकती है, क्योंकि टीएचडीसी के राज्य और राज्य से बाहर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन सभी परियोजनाओं में उत्तराखंड को 25 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।