पुराने 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए हैं।
पुराने नोट देने पर एक कंपनी के श्रमिक भड़क गए। नए नोट न मिलने पर श्रमिकों ने सुपरवाइजर को धुन डाला। घायल सुपरवाइजर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात शौकीन बुधवार को श्रमिकों को मजदूरी दे रहा था। जब उसने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट दिए तो श्रमिकों ने इसे लेने से इनकार कर दिया लेकिन, सुपरवाइजर ने नए और खुले नोट होने से इनकार कर दिया।
इस पर श्रमिकों और सुपरवाइजर के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते श्रमिकों ने सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। अन्य कर्मियों के बीचबचाव पर घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कंपनी की ओर से अभी किसी श्रमिक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।