देश की जनसंख्या है सबसे बड़ी समस्या
गायक सुखविंदर सिंह ने कहा, हमारे देश की जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या है। समय रहते हमें इसे नियंत्रित करना होगा। अगर जनसंख्या नियंत्रित हो गई तो प्रत्येक देशवासी को आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
झकझोर कर रख दिया सिलक्यारा की घटना ने
गायक सुखविंदर सिंह ने कहा, उनका उत्तराखंड से उनका गहरा नाता है। अपने शुरुआती दिनों में वह पंजाब की तरफ से उत्तराखंड के हल्द्वानी में खेलने कई बार आए। बीते महीने उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में हुई सुरंग घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। 41 मजदूरों की सलामती के लिए वह हर रोज प्रार्थना करते थे और जब वह 17वें दिन सुरंग से बाहर आए तो उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें...Haridwar: धर्मस्थल हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, घंटों चली वार्ता के बाद बैरंग लौटना पड़ा
हिमाचल और उत्तराखंड के लिए गाएंगे प्रार्थना
सुखविंदर ने कहा, उत्तराखंड और हिमाचल पहाड़ी राज्य होने की वजह से कई बार प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आते हैं। दोनों राज्यों की खुशहाली और प्रगति के लिए एक प्रार्थना तैयार करेंगे और बच्चों के साथ उसे रिकॉर्ड करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों से बात भी की है। कहा, पहाड़ों को समझना होगा, तभी हम यह जान पाएंगे कि हमें पहाड़ को छेड़ना है या विकास करना है।