रेलवे की ओर से कर्नाटक के बंगलूरू जिले के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से योगनगरी रेलवे स्टेशन के मध्य एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन अगले शनिवार 21 जून को योगनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी।
योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि योगनगरी से यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन पुणे जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली, सहारनपुर, लक्सर होते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।