फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: गर्मियों की छुट्टियां खत्म आज से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं

Mon, 01 Jul 2024 07:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
स्कूल खुले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से 16236 सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। इसमें 11375 प्राथमिक, 2548 उच्च प्राथमिक और 2313 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं। विद्यालयी शिक्षा के लिए यह उत्साहित करने वाला अवसर होता है।

विज्ञापन


सब मिलकर इस वर्ष को शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों भरा सत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा, सभी छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिल चुकी हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक बरसात शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें... उत्तराखंड: मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, यातायात बाधित; हरिद्वार में गंगा से निकाली गईं 'तैरती कारें'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं को जर्जर भवनों के आस-पास न जाने दें। इस तरह के क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र घोषित करें। कई दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को पठन पाठन पर जोर देना चाहिए। वहीं, व्यक्तिगत छुट्टियों से बचना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें