फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: परीक्षा के तनाव में पंखे पर लटका पांचवीं का छात्र, बेटे के इस कदम से सदमे में परिजन

Sat, 25 Feb 2023 10:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार में कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। बेटे के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा के तनाव में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर का है। यहां रहने वाले दिलशाद का बेटा अदनान स्थानीय दुर्ना दीक्षा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह से ही वह परेशान दिख रहा था। दोपहर ढाई बजे वह अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। दस मिनट बाद परिजन अंदर पहुंचे तो फंदे पर उसे लटका देखा तो चीख पड़े।

ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी में देह व्यापार का भंडाफोड़, 1500 से 10 हजार रुपये तक के लिए जाते थे ग्राहक, पढ़ें ये खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन पंखे से उतारकर उसे रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अदनान की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी, जिसको लेकर वह तनाव में था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें