फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित रेलवे अफसर ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Tue, 02 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किए गए रेलवे सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (एकाउंट) सुनील कुमार बलूनी ने लिंक एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट में बलूनी ने विजिलेंस इंस्पेक्टर, ठेकेदार और दलाल पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। लिखा है कि रिश्वत के आरोप में पूछताछ के नाम पर किए गए उत्पीड़न के बाद आत्महत्या का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


पंड़ितवाड़ी निवासी सुनील कुमार बलूनी (38) रेलवे में सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर एकाउंट पार्सल सेक्शन में तैनात थे। दिल्ली से आई रेलवे विजिलेंस टीम ने 20 नवंबर को बलूनी को रेलवे स्टेशन से बिना टैक्स चुकाए माल निकलवाने के नाम पर 6500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।

बलूनी को निलंबित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। चार दिन से बलूनी साथियों संग बयान दर्ज कराने दिल्ली विजिलेंस आफिस में थे। मंगलवार सुबह ही वह दून लौटे।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक पर बाईपास रेलवे फाटक के पास पहुंचे और फाटक के पास बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर अजबपुर फाटक की ओर चले गए। बलूनी ने हेलमेट भी बाइक पर छोड़ दिया था।

व‌िज‌िल‌ेंस ऑफ‌िसर पर लगाए गभीर आरोप

दोपहर 01:45 पर दून से इलाहाबाद जा रही लिंक एक्सप्रेस के आगे बलूनी ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर उनका एक पैर कट गया, जबकि इंजन से टकराने से सिर फट गया। बलूनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले आई कार्ड से बलूनी की शिनाख्त हुई। इसके बाद पास ही रहने वाले बलूनी के भाई संजय बलूनी और पत्नी सरोज भी रोती बिलखती पहुंच गई। परिजन सरोज को किसी तरह घर ले गए। मूलत: पौड़ी के रहने वाले बलूनी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

बाईपास चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट में दलाल सहगल, लीज होल्डर सतेंद्र कुमार और विजिलेंस इंस्पेक्टर हेमंत वासुदेव को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

फिंगरप्रिंट से पकड़ा गया जाएगा झूठ

चार पेज के सुसाइड नोट में बलूनी ने विजिलेंस टीम द्वारा पकड़े जाने की पूरी कहानी का उल्लेख किया है। लिखा है कि 13 नवंबर को स्टेशन पर पकड़े गए टैक्स चोरी के माल पर उन्होंने जुर्माना लगाया था। उस वक्त कुछ लोगों ने रिश्वत का आफर दिया था।

20 नवंबर को दलाल सहगल और ठेकेदार सतेंद्र उसके केबिन में आए और चाय के बहाने साथ में बाहर ले गए। इस बीच उनके टेबल की दराज में 6500 रुपये रख दिए गए। सुसाइड नोट में बलूनी ने लिखा है कि फिंगरप्रिंट मिलान में सचाई सामने आ जाएगी, क्योंकि नोटों पर उनकी अंगुलियों के निशान नहीं मिलेंगे।

मुझे माफ कर देना
बलूनी ने सुसाइड नोट में पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। लिखा है, प्यारी पत्नी सरोज और बच्चों मुझे माफ कर देना। उन्होंने यह भी लिखा है कि विजिलेंस टीम के साथ गवाह भी झूठा है। बलूनी ने लिखा है कि दिल्ली में चार दिन तक पूछताछ के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया गया, वह अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें