फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में भाजपा का इम्तिहान, सरकार की भी नजर

Wed, 11 Dec 2013 09:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर की रैली भाजपा का इम्तिहान साबित होगी। क्योंकि देहरादून यूपी के उन शहरों की अपेक्षाकृत भीड़ जुटाऊ शहर नहीं है, जहां हुई रैलियों में पैर रखने को जगह नहीं मिली। उधर, इस रैली पर सरकार की नजरें भी गड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


रिकॉर्ड भीड़ जुटने का भरोसा
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का सत्तापक्ष और भाजपा दोनों पर बराबर फर्क पड़ेगा। विश्लेषक मान रहे हैं कि रैली में भीड़ खूब जुटेगी और उधर, चार बड़े राज्यों में मोदी का इम्पैक्ट दिखने के बाद अब आयोजकों के साथ ही हर भाजपाई कार्यकर्ता को रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटने का भरोसा है।

कानपुर, झांसी व बहराईच में मोदी की रैली में जुटा जनसैलाब इस बात की तरफ इशारा करता है कि दून घाटी में भी भीड़ अप्रत्याशित होने जा रही है। इसलिए भाजपा को देहरादून रैली केभी पूरी तरह से सफल होने का भरोसा है।
विज्ञापन


उधर, रैली के आयोजन पर सरकार की नजरें भी टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भीड़ जुटने का भी पल-पल फीड-बैक लिया जा रहा है। खुफिया विभाग के अफसर हर रोज गृह विभाग और सीएम कार्यालय को अपेटड कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती
नरेंद्र मोदी के इनर सर्किल की सुरक्षा गुजरात पुलिस अपने हाथ में रखे हुए है। गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईपीएस व आईजी (डिप्टी डायरेक्टर इंटेलीजेंस) विकास सहाय पूरे दल-बल के साथ 12 दिसंबर को छह वरिष्ठ आईपीएस अफसरों केसाथ देहरादून पहुंचेंगे।

सहाय के साथ एफएसएल, फूड व ड्रग्स की टीमें भी होंगी। वहीं, पिछले कई दिनों से गुजरात के डीआईजी इंटेलीजेंस सुभाष त्रिवेदी, सूरत के डीसीपी केएन दामोर, डिप्टी एसपी बीके चौधरी, इंस्पेक्टर पीडी वाघेला व एनएसजी आफिसर विनित कुमार दून में डेरा डाले हुए हैं। उधर, भले ही इस रैली को लेकर प्रमुख सचिव गृह से आईजी तक लगे हों, लेकिन पूरी जिम्मेदारी एसएसपी केवल खुराना के कंधों पर होगी।

टिहरी व हरिद्वार लोस क्षेत्र में जनजागरण यात्रा
भाजपा की शंखनाद रैली के लिए जनजागरण यात्रा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी ऊर्बादत्त भट्ट ने बताया कि 12 से 13 दिसंबर तक टिहरी लोकसभा क्षेत्र में विधान सभावार रोड शो व नुक्कड़ सभाए होंगी।

मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, यात्रा संयोजक नरेश बंसल, यात्रा समंवयक गणेश जोशी व कुलदीप कुमार होंगे।

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक को दी है। यात्रा के संयोजक प्रकाश पंत व हरिद्वार जिले के यात्रा समंवयक कुलदीप गुप्ता, रुड़की जनपद में राजपाल सिंह एवं ऋषिकेश क्षेत्र में ज्योति सजवाण होंगे।

प्रकोष्ठ का विस्तार किया
भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ केप्रदेश संयोजक वेद प्रकाश महावार ने प्रदीप दूबे व राकेश चालका को सह संयोजक बनाया है। अनुज कुमार गुप्ता देहरादून महानगर, बसंत पोखरियाल पछुवादून के जिला संयोजक व शरद रावत को सह संयोजक बनाया गया है।

प्रचार रथ किए रवाना
नरेंद्र मोदी की रैली के संयोजक विधायक हरबंश कपूर ने रैली को सफल बनाने केलिए चार प्रचार रथों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार, मेयर विनोद चमोली, नरेश बंसल, उमेश अग्रवाल, ओमकार सिंह राठी, सुनील उनियाल गामा, अभिमन्यु कुमार, जरनैल सिंह, रविंद्र कटारिया, मौ.शाहीद, ऊर्बादत्त भट्ट समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें