फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान के नतीजों से बढ़ा पुलिस का उत्साह

Thu, 26 Dec 2013 10:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर और आसपास के सभी चौराहों पर पुलिस ने वनवे ट्रायल पहली बार सुबह ही लागू कर दिया। शुरुआत में कुछ जगह जाम लगने के बाद पुलिस की पेशानी पर बल पड़ते नजर आए, लेकिन एक बार व्यवस्था पटरी पर आई तो पूरा दिन आराम से गुजरा। इस दौरान लोगों ने भी नए प्लान की तारीफ की।
विज्ञापन


कई दिनों से हो रहा था फेल
कुछ दिन से पुलिस शाम छह बजे बाद दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्ले हाल, लैंसडौन चौक पर वन वे का ट्रायल कर रही थी। लेकिन हर रोज जाम और लोगों को हो रही परेशानी से यह लगभग फेल हो गया था।

एसएसपी केवल खुराना ने ट्रैफिक पुलिस संग समीक्षा की तो पता चला कि शाम को वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इसके अलावा रात होने से लोग सड़कों पर वनवे की जानकारी देने के लिए लगे साइन बोर्ड भी नहीं देख पा रहे थे। ऐसे में बृहस्पतिवार को सुबह ही ट्रायल का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


खड़े रहे एसएसपी
सुबह 11:20 बजे पुलिस ने ट्रायल शुरू किया। बीस मिनट बाद ही लगभग सभी चौराहों पर जाम लगने लगा तो पुलिस की भी दिक्कतें बढ़ने लगीं। हालात बिगड़ते देख एसएसपी केवल खुराना खुद घंटाघर चौक पर जम गए। वह करीब चार घंटे तक यहीं रहे।

एसएसपी की मुस्तैदी देख बाकी चौराहों पर भी पुलिस अधिकारी, जवान मशक्कत करने लगे। नतीजा यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक यातायात ने रफ्तार पकड़ ली।

दर्शनलाल चौक, एस्ले हाल चौक, कनक चौक, लैंसडौन चौक पर कहीं जाम नहीं लगा। हालांकि, दोपहर बाद बुद्ध चौक, एमकेपी चौक और दून चौक पर जरूर वाहन जाम में रेंगते नजर आए।

शुक्रवार आठ से रात आठ बजे
शुक्रवार को पुलिस सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ट्रायल चलाएगी। इस दौरान सुबह, दोपहर और शाम के वक्त ट्रैफिक का दबाव भी चेक किया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने बताया 12 घंटे का ट्रायल अगले दो दिन तक चलेगा। बताया कि कई स्थानों में साइन बोर्ड बढ़ाए जा रहे हैं।

विक्रम और सिटी बस चालकों से फीडबैक
यह पहला रूट ट्रायल होगा जिसमें पुलिस विक्रम और सिटी बस चालकों से फीडबैक ले रही है। हर दूसरे घंटे पुलिस किसी भी विक्रम या बस चालक से पूरे रूट का हाल पूछकर जाना जा रहा है कि कहां क्या दिक्कत रही। पुलिस अधिकारी बृहस्पतिवार दिनभर चालकों से मशविरा करते रहे।
विज्ञापन


कुछ चालकों ने सुझाव दिए तो इन्हें तुरंत वायरलेस सेट पर संबंधित चौराहे पर तैनात जवानों को बताकर तुरंत अमल करने के लिए कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें