फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग करा सिलेंडर न लिया तो कट जाएगा कोटा

Fri, 28 Mar 2014 11:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी सिलेंडरों की मारामारी के लगातार बढ़ते दबाव के बीच गैस एजेंसियां नए वित्तीय वर्ष 2014-15 से नया फार्मूला लागू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'

इसके तहत एक महीने में उपभोक्ता एक ही बुकिंग करा सकेंगे। उन्हें सिलेंडर भी एक ही मिलेगा। किसी वजह से उपभोक्ता सिलेंडर न ले सके तो बुकिंग तो अगले महीने में ट्रांसफर हो जाएगी, लेकिन सिलेंडर भी नए महीने का ही मिलेगा।

पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

यानी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न लेने वालों का कोटा कट जाएगा। घरेलू गैस की बढ़ती दिक्कत और बैकलॉग को देखते हुए एजेंसियां अप्रैल से यह फार्मूला अपनाने वाली हैं।
विज्ञापन


दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि कई उपभोक्ता एक ही महीने में दो-दो बार बुकिंग कर देते हैं।

पढ़ें, ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा मोबाइल नं. ले जाओ

लेकिन होम डिलीवरी करने पर सिलेंडर खाली नहीं मिलता या फिर वे सिलेंडर लेने एजेंसी आते ही नहीं। अगले महीने बुकिंग पास होने पर एजेंसी पर डबल लोड पड़ता है। जिसका असर मार्च के अंतिम दिनों में दिख रहा है। इसलिए अब यह प्रक्रिया लागू की जाएगी।

आखिरी महीनों में बढ़ता है दबाव
अभी व्यवस्था के तहत एक साल में प्रति उपभोक्ता सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। कई उपभोक्ता शुरुआती महीनों में बुकिंग नहीं कराते, लेकिन आखिरी महीनों में ज्यादा से ज्यादा सब्सिडी वाला सिलेंडर चाहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा चंद्रमा

इसके लिए वे एक ही माह में कई बार बुकिंग करा लेते हैं। इससे गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ता है और जरूरतमंद उपभोक्ता भी कई बार वंचित रह जाते हैं।

एजेंसी करे लेट तो...
एजेंसियों की नई व्यवस्था में यह तो स्पष्ट है कि उपभोक्ता ने बुकिंग के बावजूद गैस नहीं ली तो बुकिंग के महीने का कोटा लैप्स हो जाएगा।

लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि अगर हड़ताल या किसी और वजह से एजेंसी से ही बुकिंग के महीने में गैस डिलीवर न की गई तो क्या होगा। अगर इस स्थिति में भी कोटा कटा तो उपभोक्ता इसका कड़ा विरोध कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें