देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में मंगलवार को प्रकाश पांडेय की मौत के बाद जिस वक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आने की उम्मीद की जा रही थी, उस वक्त वह रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’का आनंद ले रहे थे।
उनियाल के जनता मिलन कार्यक्रम में ही प्रकाश पांडेय जहर खाकर पहुंचे थे। हालांकि सोमवार को मंत्री मैक्स हॉस्पिटल में होकर जरूर आ गए थे, लेकिन हर कोई ये अपेक्षा कर रहा था कि पांडेय की मौत के बाद मंत्री वहां आकर परिजनों को सांत्वना जरूर देंगे। मंत्री की असंवेदनशीलता पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
रामा पैलेस सिनेमा घर में बीते शुक्रवार को रिलीज हुई गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’के शो में मंत्री के आने का कार्यक्रम पहले से तय था।