फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने खेलों में हुनर दिखा जीता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोजफ्स एकेडमी में शुक्रवार को जूनियर स्कूल का क्रीड़ा दिवस समारोह मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेल गतिविधियों में अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति से किया। इसके बाद कक्षा चार व पांच के छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि कक्षा एक और दो के छात्रों ने फन रेस से खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जोजफ्स एम जोजफ्स समेत शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें