फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेल की दुनिया से छात्र सीखेंगे शारीरिक साक्षरता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों के छात्र खेल की दुनिया से अब शारीरिक साक्षरता का पाठ सीखेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के साथ मिलकर पहल शुरू की है। इसके तहत विद्यालयों में छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में समापन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) प्रेमलाल भारती और खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ ने बताया, विभाग और संस्था के बीच करार किया गया है। इसके तहत जिले के अलग-अलग विद्यालयों में छात्रों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिससे छात्र खेल की दुनिया के जरिये शारीरिक साक्षरता का पाठ पढ़ेंगे। शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम आगामी तीन महीने तक जिले के तीन ब्लॉक सहसपुर, रायपुर और डोईवाला के 15 विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह सोलंकी ने कहा, शारीरिक साक्षरता बच्चों में बुनियादी गति कौशल विकसित करती है, जो विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और आत्मविश्वास से भरी जीवनशैली को अपनाने का आधार बनती है। संस्था के संचालन निदेशक डॉ. शफीक वालियाकत ने बच्चों को शारीरिक साक्षरता की महत्ता और जीवन में उसके योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला, संस्था की बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और मास्टर ट्रेनर सोनम दयाल, मनीषा नेगी, राखी आर्य, मधु टम्टा, श्रद्धा खुशवा, साहिल, उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें