फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व सैन्यकर्मी से 10 लाख की ठगी, सोने के बिस्किट बता पीतल थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटेल नगर थाना क्षेत्र का मामला, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

Iपटेल नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 68 वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी से 10.20 लाख रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने उन्हें नकली सोने का बिस्किट देकर रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के नाम मुन्ना उर्फ जिब्राईल, मजला उर्फ अकील, अमित सिंह और राम भरोसे हैं।I
Iथानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि मुन्ना और मजला नाम के दो मजदूर उनके पास काम के बहाने आए थे। उन्होंने पीड़ित का विश्वास जीता और एक माह पहले अपनी बहन की शादी के लिए 15 लाख रुपये उधार मांगे। पूर्व सैन्यकर्मी ने इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने झांसा दिया कि उनके चाचा के पास 15 लाख रुपये से अधिक का सोने का सामान रखा है, जिसे वह गिरवी रख सकते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस पर पूर्व सैन्यकर्मी ने 10 लाख रुपये देने की हामी भरी। वह सोने की शुद्धता जांचने के लिए 14 जुलाई को लखीमपुर पहुंचे। वहां एक सुनार से सोने की जांच करवाई और उसे असली मान लिया। उसके बाद 19 जुलाई को अपनी पत्नी के खाते से 8.40 लाख रुपये निकाले और बाकी रकम अन्य जगहों से जुटाकर कुल 10.20 लाख रुपये लेकर दोबारा लखीमपुर गए। आरोप है कि वहां अभियुक्तों ने उन्हें पीतल का बिस्किट थमाकर रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने देहरादून लौटकर वह बिस्किट सुनार को दिखाया तो सच्चाई पता चली। आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। अब पीडि़त ने कार्रवाई की मांग की है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें