फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इंजीनियरिंग से पहले स्टूडेंट्स को सीखनी होगी अंग्रेजी, जानिए क्यों

Mon, 01 May 2017 02:14 PM IST
सोबन सिंह गुसांई/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल में स्थित जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज अब इंजीनियरिंग करने आने वाले छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग से पहले अंग्रेजी में निपुण करेगा। कालेज में दाखिला लेने वाले अधिकतर छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, जहां सुविधाएं न होने के चलते उनकी अंग्रेजी कमजोर रहती है। ऐसे में वे अच्छे परिणाम लाने में असमर्थ रहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कालेज ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


नए सेशन में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को छह महीने तक अंग्रेजी भाषा सिखाई जाएगी ताकि उनकी अंग्रेजी में अच्छी पकड़ बन सके। इसके लिए कालेज की ओर से कोर्स काउंसलर का चयन किया जाएगा, जोकि हर शनिवार व रविवार को अलग क्लास लगाकर ऐसे स्टूडेंट्स को अंग्रेजी सिखाएगा। इससे जहां उनकी अंग्रेजी सुधरेगी, वहीं उनका व्यक्तिगत विकास भी होगा।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन ने इसलिए उठाया कदम

demo pic
कालेज के रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने बताया कि अब तक देखा गया है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी कमजोर होती है। ऐसे में वे समय पर इंजीनियरिंग का कोर्स नहीं पकड़ पाते।

अंग्रेजी में कमजोर होने के कारण उनका व्यक्तिगत विकास भी कम होता है, इसलिए यदि अंग्रेजी में कमजोर छात्रों को पहले ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान मिल जाए तो वह अन्य बच्चों की बराबरी कर अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कालेज फंड से ही ऐसे छात्रों को कोर्स करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें