फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाषण, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

विद्या समीक्षा केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा, कि प्रत्येक विद्यालय में 26 सितंबर को भाषण एवं 28 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। विजेता प्रतिभागी जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रंगोली प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेजों में एवं युवा संवाद कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक या विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जनपदों को भी पृथक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
-
सात अक्तूबर को विद्यालयों में आयोजित होगा गढ़भोज कार्यक्रम
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, सात अक्तूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में गढ़भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पहाड़ी एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि नवीन उच्चीकृत विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं का संचालन एवं छात्र-छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा नमामि बंसल, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे, निदेशक माध्यमिक वीपी. सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक केएस. रावत, उप निदेशक जेपी. काला, गोविंद राम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें